Mahila Work From Home Yojana 2025: जैसे की हम सब जानते है आज का समय डिजिटल युग से जुड़ता जा रहा है। जिसके लिए प्रत्येक नागरिक कुछ ना कुछ करना चाहता है अब चाहे वो नागरिक हो या महिला सभी को कुछ ना कुछ करने चाहत है। इसलिए यदि आप एक महिला है और आप घर पर रह कर कुछ करना चाहती हो तो आपके लिए यह सुनहरा मौका है। राज्य की महिलाओ को अब रोजगार ढूंढे के लिए इधर उधर भटकने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। क्योकि राजस्थान सरकार के द्वारा राजस्थान की महिलाओ के लिए वर्क फ्रॉम होम योजना शुरु की है।
इस योजना के माध्यम से राज्य की सभी महिला अपने घर बैठे काम करके एक अच्छी आमदनी अर्जित कर सकती है। वर्क फ्रॉम होम योजना के माध्यम से महिलाओ को आर्थिक रूप से मज़बूत बनाना है और घर बैठे रोजगार की सुविधा प्रदान करना है। यदि आप Mahila Work From Home Yojana का लाभ प्राप्त करना चाहती हो तो आपको सबसे पहले आवेदन फॉर्म भरना होगा जिसकी जानकारी हमने नीचे अवगत कराई है।
Mahila Work From Home Yojana 2025
राजस्थान सरकार के द्वारा शुरु की गई महिला वर्क फ्रॉम होम योजना, आवेदक महिला को ऑनलाइन नौकरी के अवसर प्रदान करना है। सरकारी और निजी संगठन इस पोर्टल पर नौकरी के अवसर पोस्ट कर सकते हैं और पात्र महिलाएं इसके माध्यम से आवेदन कर सकती हैं। इस योजना की पूरी प्रक्रिया पंजीकरण से लेकर फॉर्म जमा करने तक की विधि पूरी ऑनलाइन रखी गई है। यदि आप राजस्थान राज्य की बेरोजगार महिला हो और आप रोजगार की तलाश कर रही हो तो आपको वर्क फ्रॉम होम योजना पर जाकर ऑनलाइन आवेदन करना होगा जो सभी महिला के लिए एक बेहतर और सही समय है ,आज ही रजिस्टर करें और घर से काम करने और आत्मनिर्भर बनने का मौका पाएँ।
Mahila Work From Home Yojana का मुख्य उदेश्य
- इस योजना के माध्यम से महिलाओ को घर बैठे रोजगार के अवसर प्रदान करना है।
- राजस्थान की महिलाओ को आत्मनिर्भर और आर्थिक रूप से मजबूत बनाना है।
- इस योजना का लाभ तलाकशुदा, विकलांग और हिंसा प्रभावित महिलाओं को दिया जायेगा।
- पारिवारिक जिम्मेदारियों या छोटे बच्चों वाली महिलाओं के लिए रोजगार की खाई को पाटना।
यह भी आवश्यक पढ़े :-Lado Protsahan Yojana Rajasthan
Short Summary Of Mahila Work From Home Yojana
योजना का नाम | महिला वर्क फ्रॉम होम योजना 2025 |
द्वारा लॉन्च किया गया | राजस्थान राज्य सरकार |
लाभार्थियों | केवल महिला आवेदक (राजस्थान निवासी) |
आवेदन मोड | ऑनलाइन |
नौकरी के प्रकार | घर-आधारित नौकरी का काम (सरकारी/निजी संगठनों द्वारा पोस्ट किया गया) |
कुल लक्ष्य | 2000 महिलाओं को रोजगार दिया जाएगा |
आधिकारिक पोर्टल | राजस्थान सरकार का WFH पोर्टल |
पात्रता मापदंड
- आवेदक महिला को राजस्थान का निवासी होना चाहिए।
- आवेदनकर्ता महिला की आयु 18 वर्ष से अधिक होनी चाहिए।
- आवेदक महिला के परिवार में कोई भी सदस्य सरकारी पद पर नहीं होना चाहिए।
- महिला परिवार में कोई भी सदस्य आयकरदाता नहीं होना चाहिए।
- विशेष श्रेणियों (तलाकशुदा, विकलांग, हिंसा पीड़ित) की महिलाओं को प्राथमिकता दी जाएगी।
- आवेदक के पास वैध एसएसओ आईडी होनी चाहिए।
Mahila Work From Home Yojana के लाभ
- पात्र महिलाओ को उनके कौसल के आधार पर घर से काम करने का मौका दिया जायेगा।
- किसी भी महिला को यात्रा करने या कार्यालय में काम करने की आवश्यकता नहीं है।
- महिलाओं की वित्तीय स्वतंत्रता को बढ़ावा देता है।
- बच्चों, विकलांगों या पारिवारिक जिम्मेदारियों वाली महिलाओं को आय अर्जित करने में सहायता करता है।
- पात्र महिलाओ की नौकरी का चयन ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से किया जायेगा।
मुख्य लाभार्थी कौन हैं?
- विकलांग महिलाएं
- छोटे बच्चों वाली माताएँ
- ब्रेक के बाद नौकरी पर लौट रही महिलाएं
- पारिवारिक जिम्मेदारियों वाली महिलाएं
वर्क फॉर्म होम योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज
- एसएसओ आईडी
- आधार कार्ड
- जन आधार कार्ड
- मोबाइल नंबर
- ईमेल आईडी
- शैक्षिक प्रमाण पत्र
- कार्य अनुभव प्रमाणपत्र (यदि उपलब्ध हो)
- कौशल प्रमाणपत्र
- विशेष श्रेणी के दस्तावेज़ (यदि लागू हो: जैसे, तलाकशुदा, विकलांग, हिंसा प्रभावित)
Mahila Work From Home Yojana के लिए आवेदन करें?
यदि आप मुख्यमंत्री वर्क फ्रॉम योजना के अंतर्गत आवेदन करना चाहती है तो आपको नीचे दिए गए निम्म चरणों का पालन करना होगा।
- आपको सबसे पहले मुख्यमंत्री वर्क फ्रॉम होम योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर विजिट करना होगा।
- आपके सामने अब वेबसाइट का पेज खुल कर आ जायेगा जिसमे आपको “ऑनबोर्डिंग ” अनुभाग के अंतर्गत, “ महिला आवेदक ” का चयन करना होगा।

- आपको अब “नया उपयोगकर्ता” पर क्लिक करना होगा और आपको अपना जन आधार नंबर और आधार नंबर दर्ज करना होगा।

- आपको अब विवरण स्वचालित रूप से प्राप्त करने के लिए “ विवरण प्राप्त करें ” पर क्लिक करना होगा।
- आपके मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी प्राप्त होगा।
- आपको अब अपना विवरण सत्यापित करें और शेष जानकारी भरें।
- आप अब अपने आवश्यक दस्तावेज आत्ताच करना होगा।
- आप अब अपना फॉर्म जमा करे।
- आप अब अपने ईमेल पर पंजीकरण संख्या और लॉगिन क्रेडेंशियल प्राप्त होंगे।
- आपको अब अपनी जानकारी के साथ लॉगिन करना होगा।
सम्पर्क करने का विवरण
- विजिट करें: राजस्थान सरकार का आधिकारिक पोर्टल
- एसएसओ हेल्पडेस्क: 1800-180-6127
- ईमेल: helpdesk.sso@rajasthan.gov.in
FAQs
वर्क फ्रॉम होम योजना के लिए कौन कौन आवेदन कर सकता है ?
केवल राजस्थान निवासी की महिला ही आवेदन कर सकती है।
क्या पंजीकरण निःशुल्क है?
जी हां आवेदन पंजीकरण बिलकुल निशुल्क है |
मेँ नौकरी के लिए कैसे चयनित होउंगी।
संगठन दस्तावेजों का सत्यापन करते हैं और आवेदकों का चयन उनकी प्रोफ़ाइल और कौशल के आधार पर करते हैं।
यदि मेरे बच्चे हैं या मैं नौकरी के लिए बाहर नहीं जा सकता तो क्या मैं आवेदन कर सकता हूँ?
जी हां विवेश रूप से यह योजना ऐसी ही महिलाओ के लिए तैयार की गई है।
वर्क फ्रॉम होम में किस प्रकार की नौकरी उपलब्ध है ?
नौकरियां इस बात पर निर्भर करती हैं कि पंजीकृत संगठन क्या पोस्ट करते हैं। इसमें डेटा एंट्री, कंटेंट राइटिंग, डिज़ाइनिंग और बहुत कुछ शामिल हो सकता है।